फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। गांव बदनपुर में मारपीट की सूचना पर गए यूपी 112 के सिपाही व होमगार्ड पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। इससे सिपाही चुटहिल हो गया। जानकारी मिलने पर थाने में इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उन पर ग्रामीण ने परिजनों के साथ पथराव कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर व दो दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने पकड़े गए आरोपी के अलावा उसके भाई, भतीजे व भतीजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में किसान दीपक कुमार पांडेय सोमवार रात को अपने घर था। तभी गांव का बाबू सिंह शराब के नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने दीपक से मारपीट शुरू कर दी। दीपक ने यूपी 112 पर सूचना दी। इस पर पहुंचे पीआरवी (बाइक) के सिपाही धर्मेंद्र कुमार व होमगार्ड राजेश कुमार ने बचाने का प्रयास किया। बाबू सिंह व उसके परिजनों ने सिपाही धर्मेंद्र कुमार व होमगार्ड राजेश कुमार पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इससे राजेश कुमार घायल हो गया। इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, एसआई संजय यादव, एसआई उदयभान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह देख बाबू सिंह व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, एसआई संजय यादव, एसआई उदयभान सिंह को चोटें आईं। तीनों लोगों ने सीएचसी में मेडिकल कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राजपूत ने एसआई संजय यादव के हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर होने से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बाबू सिंह, उसके भाई गया सिंह, भतीजे झुन्नी पुत्र गया सिंह व भतीजी मोना पुत्री गया सिंह के खिलाफ पुलिस पर पथराव कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा दीपक पांडेय ने बाबू सिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबू सिंह के खिलाफ नोएडा में 1992 में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2016 राजेपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस व मारपीट के मुकदमों में बाबू सिंह को जेल भेजा था। इन सभी मामलों में वह जमानत पर बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें