फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार के पास एक युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे खांदी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव से लग रहा है कि रात को ही उसकी हत्या की गई है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष होने का अनुमान है। उसके शरीर पर लाल कुर्ता व नीली सलवार है।