फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर महिला की मौत, पति सहित दो घायल

विज्ञापन
रोते बिलखते ममता के परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल चौराहे के पास दूध के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग उछल कर सड़क पर गिर पड़े। टैंकर बाइक सवार महिला को कुचलता हुआ निकला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। टैंकर को पकड़कर पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के गांव चके नगला निवासी विवेक नागर (50) पुत्र सुरेंद्र सिंह खेती करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अपने साढ़ूू विनोद के घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी ममता (40) व विनोद का बेटा आजाद (20) बैठा था। विवेक हेलमेट नहीं लगाए थे। सेंट्रल जेल चौराहे के पास दूध के टैंकर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। टैंकर का पहिया ममता के ऊपर से निकल गया। इससे उनकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विवेक व आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें व ममता के शव को पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर रिश्तेदार व परिजन पहुंच गए। इससे लोहिया अस्पताल में चीत्कार मच गया। ममता के आठ बच्चे हैं। इनमें प्रीती, सूरज, अंजली, राहुल, प्रिया, लव व कुुुश शामिल हैं। पुलिस ने पीछा कर टैंकर को पकड़ लिया। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। दुर्घटना की वजह से कुछ देर वहां जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें