फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता का ईओ से विवाद, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी नेता और पालिका के अधिशासी अधिकारी में हाथापाई हो गई। घटना की पहले ईओ और उसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शहर के लालगेट पर देर रात नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवा रहे थे। तभी वहां व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी वहां पहुंच गए। उन्होंने रात में अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ने पर ईओ व संजीव मिश्रा में हाथापाई होने लगी। यह देख नगर पालिका के कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। ईओ ने पुलिस को सूचना दे दी। तभी संजीव मिश्रा अपनी कार से कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने ईओ पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें