फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को लाठी से पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर दो दबंग भाइयों ने किसान को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सिवारा के गांव बढार निवासी नन्हें लाल पुत्र नेत्रपाल का खेत गांव से कुछ दूरी पर है। वहीं पर गांव के ही युवक का खेत है। मंगलवार सुबह युवक ने नन्हें लाल के खेत की मेड़ काट दी। इसकी जानकारी पर नन्हें लाल ने पहुंचकर विरोध किया। इस पर युवक और उसके भाई ने गालीगलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो आरोपियों ने नन्हें लाल के सिर लाठी मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें