फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 लोग और कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 10 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें नौ मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक 3914 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3627 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57 मरीजों की जान चली गई। अभी 230 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कारोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हुई है, लेकिन सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला लोहाई रोड निवासी दंपति, नाला मछरट्टा निवासी वृद्ध व आवास विकास कालोनी निवासी किशोर, व दरीबा पश्चिम निवासी महिला संक्रमित मिली। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी युवक, जेएनवी रोड निवासी वृद्ध के अलावा एक महिला व राजेपुर निवासी युवक कोरोना की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें