फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित गंगा तट के किनारे गुरुवार को अभियान चलाकर 55 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया गया।
डीपीआरओ अमित त्यागी ने पांचालघाट चौकी प्रभारी व सचिव के साथ ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। दुकानों, ठेलों, विक्रेताओं से पॉलिथीन इकट्ठी की गई। दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई। भविष्य में पॉलिथीन के प्रयोग पर पंचायत द्वारा वैधानिक कार्रवाई को कहा गया।