अमृतपुर। गंगा केे जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की और कमी आने से 136.20 से 136.15 मीटर पर पहुंच गया है। तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। रामगंगा के जलस्तर में कमी नहीं आई है।
बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 136.20 से 136.15 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 57520 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर कम होने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। लगातार कटान होने से गांव के लोग परेशान हैं। रामगंगा का जलस्तर 134.25 मीटर पर स्थिर है। इसमें 7303 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अलादपुर भटौली व कोलासोता में कटान तेजी से हो रहा है। अलादपुर भटौली के ग्रामीण कटान से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यूं कटान होता रहा तो कई लोगों के खेत रामगंगा की तेज धार में समा जाएंगे।