फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत बुधवार को भाजपाइयों ने 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प हैं। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस को पार्टी नेतृत्व ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। फतेहगढ़ मंडल के भोलेपुर क्षेत्र में जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, रानू दीक्षित, गौरव कटियार, अंशु कुमार, शिवम दुबे, राहुल कुमार मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के पूर्वी मंडल में प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने लिंजीगंज प्राइमरी विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, आशीष वर्मा, सागर गुप्ता, गुंजन अग्निहोत्री मौजूद रहे। मोहल्ला खतराना में कायमगंज चेयरमैन सुनील चक ने सफाई अभियान चलाया। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, पियूष त्रिपाठी, अमित शुक्ला मौजूद रहे।
सिकतरबाग स्थित पार्क में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में विजय मिश्रा, रोहित शर्मा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, शोभित सक्सेना आदि मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने रेटगंज सहकारी संघ, ममता सक्सेना ने आईटीआई परिसर, मीरा सिंह ने काली देवी शिव मंदिर, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी ने घोड़ा नखास, जिला मंत्री अनुराग दुबे ने अंडियाना, जिला मंत्री नवनीत पाल ने गंगानगर कॉलोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता पाठक ने सेनापति में स्वच्छता अभियान चलाया।
नमामि गंगे जिला संयोजक रवि मिश्रा, अजय दीक्षित, मोनू ठाकुर, रानू पंडित, रोमी, स्वदेश पाल, रोहित शुक्ल व अन्य रहे।