फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त व राज्य वित्त के अलग-अलग खुलेंगे खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 14वें वित्त व राज्य वित्त के खाते अलग-अलग खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायती राज निदेशक का आदेश मिलने के बाद जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने डीपीआरओ को भेज आदेश में कहा कि पीएफएमएस प्रणाली के क्रियान्वयन को 14वें वित्त, राज्य वित्त, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान व अंत्येष्टि स्थल के खाते राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने के निर्देश हैं। पूर्व में जिस राष्ट्रीयकृत बैंक में ग्राम निधि का खाता संचालित है, उसी बैंक में नया खाता खोला जाएगा।
14वें वित्त की धनराशि 10 दिन के अंदर पीएफएमएस के माध्यम से पंचायतों को हस्तांतरित की जानी है। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि अन्य मदों के खाते पहले से ही अलग खुले हैं। गुरुवार से 14वें वित्त व राज्य वित्त के खाते खुलने शुरू हो जाएंगे। खातों के संचालन के लिए मेकर व चेकर भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें