फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन के नेताओं ने जहानगंज थाने का किया घेराव

Thu, 15 Nov 2018 11:00 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को जहानगंज थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ग्राम सभा नाहर बूटा में चकबंदी में यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष के खेत में खड़ी सरसों की फसल को जबरन जुतवा कर दूसरे को कब्जा दिलाने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ ने किसान यूनियन के नेताओं को जमीन को कब्जा मुक्त करवाने का आश्वासन देकर शांत किया।  
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नाहर बूटा में चकबंदी चल रही है। करीब दो माह पूर्व गांव बहोर निवासी यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष सत्यराम राजपूत व हरीकिशन सिंह के खेत की पैमाइश करने कानूनगो, लेखपाल पुलिस को लेकर करने गए थे। सत्यराम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खेत में खड़ी सरसों की फसल को जबरन जुतवा दिया और उस पर दूसरे को कब्जा करा दिया। ब्लाक अध्यक्ष और हरीकिशन को दूसरी जगह कोई जमीन भी नहीं दी गई। इसका विरोध करने पर पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी थी। इससे किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैैली से नाराज होकर गुरुवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, कमालगंज एसओ, मोहम्मदाबाद पुलिस व पीएसी  के साथ जहानगंज थाने पहुंचे। उन्होंने किसान यूनियन नेताओं से वार्ता की। संगठन ने सीओ को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जहानगंज पुलिस की कार्यशैली बहुत खराब है। एसओ जहानगंज से खेत पर जबरन कब्जा कराए जाने की शिकायत की थी। इस पर एसओ ने झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। संगठन ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। सीओ ने किसान यूनियन के नेताओं को जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला सचिव रामसेवक सक्सेना, सत्यराम राजपूत, अमर सिंह , छविनाथ शाक्य, संस्कार शाक्य, विकास चक, मोंटी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें