फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्राकृतिक खेती से जुड़कर जिले को विकसित करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कामलगंज। भोजपुर में शनिवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला व प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद के किसान पढ़े-लिखे व नवोन्मेषी हैं। वे आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती से जुड़कर जिले को विकसित करें।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर फतेहगढ़ मार्ग पर भोजपुर स्थित गेस्टहाउस में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी प्राकृतिक खेती कार्यशाला व प्रबुद्धजन सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बीमारियां बढ़ रही हैं। हर गांव में कैंसर के एक-दो मरीज हैं। इसलिए हर किसान को कुछ हिस्से में जैविक व प्राकृतिक खेती की शुरुआत करनी चाहिए। ये उत्पाद ऊंचे दाम में बिकते हैं। यहां का आलू विदेश में कोई खरीदने वाला नहीं है। विभिन्न उत्पादों में इस्तेमाल के लिए जांच में यहां का आलू फेल हो जाता है, जबकि जैविक तरीके का आलू गुणवत्ता में अच्छा निकलता है।
फर्रुखाबाद के शीतगृह मालिक की फैक्ट्री में गुजरात के आलू का उपयोग
- अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि फर्रुखाबाद के शमसाबाद में रहने वाले एक कारोबारी के कई कोल्ड स्टोरेज हैं। उन्होंने आगरा में फिंगर चिप्स कारखाना लगाया है। वह फर्रुखाबाद या यूपी के आलू का उपयोग करने के बजाय गुजरात से मंगाते हैं। फर्रुखाबाद के किसानों को भी आलू की गुणवत्ता बढ़ानी होगी। उन्नतिशील किसान हिमांशु गंगवार ने मट्ठा, दही, जीवामृत, सहजीवामृत के खेत में उपयोग के फायदे बताए। पर्यावरणविद दुर्गा जैन ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए छह गांव चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन ने कहा कि 2500 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि युवा किसान जैविक खेती करने के लिए आगे आएं। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जैविक खेती से तैयार उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जिले में हो रही सेब व अन्य फलों की बागवानी की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, विमल कटियार, अजीत पांडेय, विश्वास गुप्ता, आदित्य राठौर, एसपी आरती सिंह, सीडीओ बिनोद गौड़, एडीएम अरुण कुमार भी रहे। संचालन डीडीओ श्याम कुमार तिवारी व सचिन सिंह ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें