सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने किसान नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद भी अभी तक कोई राहत नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। कहा कि लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में 12 जून को क्रांति सभा का होगी, जिसमें जिले के किसान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के बाद भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई है। मांग की गई है कि किसानों को हर स्तर पर रा्हत दिया जाए। किसानों को 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए, ग्रामसभा सिरौली में चल रही चकबंदी निरस्त की जाए।
किसानों ने कहा कि तालाबों के पास लगेे सरकारी नलकूपों से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाए। किसानों को सूखा राहत का लाभ दिलाया जाए। किसानों पर हो रही सरकारी वसूली रोकने, कर्जे माफ करने, नहरो, रजवाहों व माइनरों में पानी टेल तक पहुंचाने और वर्ष 2015-16 का गन्ने का शेष भुगतान अविलंब हो।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, राममोहन दीक्षित, श्यामकुमार पांडेय, संजय गंगवार, गिरीशचंद्र शर्मा, रामनरेश राजपूत, सुशील दीक्षित और नवीनचंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।