फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक वर्ष बाद भी किसान की हत्या का नहीं हो सका खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक वर्ष बाद भी नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस किसान की हत्या का कारण तलाशने में भी नाकाम रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी किसान रामकुमार कटियार 26 सितंबर को घर से खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने गए थे। 27 सितंबर को रामकुमार कटियार का शव नलकूप के बाहर औंधे मुंह पड़ा मिला था। किसान की वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। भाई अनिल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। किसान अविवाहित था, और उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। वह लोगों को रुपये ब्याज पर देता था। नलकूप पर अक्सर लोग ताश भी खेलते थे। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया।
विज्ञापन

किसान की एक कीमती जमीन का सौदा होने की बात भी सामने आई, लेकिन जांच में उसमें लेनदेन का मामला नहीं होना पाया गया। ऐसे में पुलिस फिर से नए सिरे से किसान की हत्या में सुरागरसी में जुट गई है। एसपी विकास कुमार ने किसान की हत्या के खुलासे को लेकर दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें