फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि से नुकसान का किसानों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री से मिलकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कहा कि विरोधी राजनीतिक दल व कुछ कट्टरपंथी अपने स्वार्थ के लिए नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर लोगों को भड़का रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे तिराहे के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में हाल में हुई अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फर्रुखाबाद के कंपिल व एटा जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के जैथरा इलाके में ओलावृष्टि भी हुई है।
आलू की फसल को 60 प्रतिशत व सरसों, तंबाकू की फसल को 90 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया है। नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग पर कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री ने शीघ्र सर्वे कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अपराधियों में पुलिस की दहशत नहीं
सांसद ने कहा कि अपराधियों में पुलिस की दहशत न होने से महिलाओं के साथ अप्रिय घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस की लापरवाही से पूरा समाज शर्मसार है। 24 घंटे में अपराधी को जेल भेज दिया जाए तो वह अपराध करने से डरेंगे।
गंगा पर पुल की फाइल वित्त मंत्रालय में
सांसद ने कहा कि कमलागंज में गंगा पर 1826 मीटर लंबे पक्के पुल की फाइल वित्त मंत्रालय में है। 156 करोड़ का एस्टीमेट है। शासन से पहल की जा रही है। डॉ. देवदत्त राजपूत, राहुल राजपूत, नीटू वर्मा, डमडम, शोले ठाकुर, विभू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें