कमालगंज। छुट्टा गोवंशों से फसल बचाने को गो संरक्षण केंद्र नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में शृंगीरामपुर व रजीपुर क्षेत्र के किसानों ने फसलों का नुकसान करने वाले गोवंशों को पकड़कर बंद करने के लिए बाड़ा बनाने का काम शुरू किया गया है। अजय सिंह नेता, लालू ठाकुर, प्रदीप सिंह आदि किसानों की देखरेख में बाड़ा बन रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ राहुल पाल ने बताया कि गुरुवार तक बाड़ा बनकर तैयार हो जाएगा। (संवाद)