फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भैंस की जंजीर में फंसे किसान की घिसटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। भैंस की जंजीर में फंसे किसान की घिसटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी 75 वर्ष के किसान रामनाथ शुक्रवार शाम घर से एक किलोमीटर दूर खेत में बंधी भैंस को लेने गए। वह खेत से भैंस की जंजीर खोलकर आ रहे थे। जंजीर का एक हिस्सा रामनाथ के हाथ में फंसा था। अचानक भैंस बिदक गई और तेज भागने लगी। रामनाथ जंजीर के साथ सात सौ मीटर तक भैंस के पीछे घिसटते चले गए। माेहल्ले के निवासी रंजीत व प्रदीप ने रामनाथ को घिसटते देखकर किसी तरह भैंस को रोका। रामनाथ का हाथ जंजीर से बाहर निकाला। तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पत्नी रामकली, पुत्र पंकज, कौशलेंद्र, पुत्री साधना मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें