फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या के प्रयास के मुकदमे में कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। ससुर को गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे दामाद के घर गांव नरैनामऊ में बदायूं पुलिस ने बैंड बाजे के साथ मुनादी कराई। उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी सुधीर कुमार ने 10 साल पहले बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के गांव रैटनी रम्पतपुरा बंजरा निवासी दिनेश वन की बेटी से लव मैरिज शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों परिवारों में तनाव पैदा हो गया। हाल में ही दिनेश वन ने अपनी बेटी को बुलाकर घर बैठा लिया। उसकी दूसरे युवक से शादी करने की तैयारी करने लगे।
इसकी जानकारी पर सुधीर व कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी बहनोई सर्वेश ने 23 जून को गांव रैटनी के पास ससुर दिनेश वन को गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में उघैती थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने दोनों के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी करने के बाद गुरुवार को कुर्की का आदेश कर दिया।
विज्ञापन

उघैती थाने के दरोगा कमलवीर सिंह व सिपाही अंकुर कुमार ने शुक्रवार को गांव नरैनामऊ में बैड बाजे के साथ मुनादी कराई। इसके बाद आरोपी सुधीर के बंद घर के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें