फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। पारिवारिक भाई व भतीजों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रताप के पुत्र सत्यम सिंह व शिवम सिंह पारिवारिक भाई मनोज सिंह के घर पर आए दिन गाली-गलौज करते थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। रविवार रात राम प्रताप, सत्यम व शिवम ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की। मनोज के पुत्र अन्नू ने बताया कि पिता, मां आशा देवी, भाई अभय, चाचा संजय व राजीव उलाहना देने के लिए राम प्रताप के नलकूप पर बने घर पर गए। वहां राम प्रताप, सत्यम व शिवम ने गाली-गलौज कर पिता मनोज को लाठी-डंडों से मारा पीटा। सत्यम व शिवम ने के हाथ पकड़ लिए। राम प्रताप ने लाइसेंसी बंदूक से सीने व पेट के बीच पिता को गोली मार दी। परिजन गंभीर हालत में मनोज को सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर आए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर मनोज को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अन्नू की तहरीर पर सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रताप सिंह, सत्यम सिंह व शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रामप्रताप व शिवम को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनोज की मौत गोली लगने से अधिक खून बहने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन



पकड़े गए राम प्रताप ने बताया कि गाली-गलौज के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लाइसेंसी बंदूक दिखाने पर छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान गोली चल गई और मनोज सिंह घायल हो गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें