फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नलकूप के हौज में पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप के पानी से भरे हौज में किसान का शव पड़ा मिला। किसान मंगलवार को गेहूं की फसल में सरकारी नलकूप से पानी लगाने के लिए गया था।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी रामबाबू (55) मंगलवार की दोपहर घर से गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। शाम को पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण सरकारी नलकूप पर फावड़ा व अन्य सामान रखने के लिए गए। नलकूप की हौज में रामबाबू का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीण की सूचना पर पुत्र पंकज, दीपू, गुलाब सिंह, संजय कुमार, दिनेश, आकाश मौके पर पहुंचे और पिता को मृत देखकर बिलखने लगे।
विज्ञापन

भतीजे रवि प्रकाश ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि ताऊ रामबाबू खेत में पानी लगाने के बाद नलकूप की हौज पर गए थे। वहां फिसलने से वह हौज में गिर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक रामबाबू की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें