फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार काश्तकार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार काश्तकार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। चालक भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची पत्नी व बेटियों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव सिअरमऊ निवासी 32 वर्ष के पुष्पेंद्र की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला बाग निवासी तेज पाल की पुत्री मधु से हुई थी। वह ससुराल में रहकर खेती करता था। मंगलवार को पुष्पेंद्र अपने गांव सिअरमऊ से बाइक से ससुराल वापस आ रहा था। स्टेट बैंक के सामने बेबर की ओर ईटें लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से पुष्पेंद्र की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी भेजा। वहां इलाज के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा लिया। जानकारी पर पहुंची पत्नी मधु, पुत्री लवी व सोनम का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें