फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान नेताओं ने धरना स्थल पर साथी का शव रखकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सड़क हादसे में घायल किसान नेता की मौत के बाद शुक्रवार देर रात किसान नेताओं ने उनका शव धरना स्थल पर रखकर कार्रवाई की मांग की। 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का भरोसा अधिकारियों से मिलने के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

एक माह से अधिक समय से अचरा रोड पर इनायतनगर के पास धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के पदाधिकारी शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी बीच 28 नवंबर की रात संगठन के जिला प्रभारी गिरीश शाक्य सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार रात कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार रात जब शव गांव पहुंचा तो किसानों ने उसे धरना स्थल पर रख दिया। रात भर किसान वहीं डटे रहे। शनिवार सुबह डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर एमएम चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अंतिम संस्कार कराने की अपील की लेकिन किसान नेता मांगों पर अड़े रहे। करीब दोपहर बाद वार्ता सफल हुई। एसडीएम ने 15 दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। करीब दो बजे शव उठा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी इंद्रवती और बेटियां फफककर रो पड़ीं। जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें