फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से किसान की हत्या

Mon, 23 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में धारदार हथियार से किसान को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के पीछे अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है। सुबह फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए। मृतक के भाई ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी अरविंद कुमार (36) खेतीबाड़ी करता है। रविवार को के भाई अरुण कुमार केबेटे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे अरविंद घर के बाहर स्थित चचेरे भाई अमित की मोबाइल की दुकान पर जाकर बैठा। वहां अचानक गायब हो गया।

सुबह घर से थोड़ी दूर पर खेत में उसका शव मिला। अरविंद के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पीठ पर भी चोट के निशान थे। अरविंद के पैंट की चेन व हुक खुला था। शर्ट के अंदर की सैंडो बनियान फटी मिली। मृतक के भाई अरुण कुमार ने गांव के ही निवासी रामसिंह और लालाराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। टीम ने घटनास्थल से मिट्टी और खून के नमूने लिए।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड के कुत्ते आस्कर ने अरविंद का पैंट सूंघा। कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर स्थित राजा भोज के खंडहर हुए किले तक जाकर रुक गया। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध भी मान रही है। पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें