फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से किसान की मौत

Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल। तपती धूप में काम करने के बाद किसान की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने किसान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां  उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव जिजौंटा बुजुर्ग निवासी अशोक (50) ने गांव के जयपाल सिंह से बंटाई पर खेत लिया था। इसमें उन्होंने तंबाकू की फसल बोई थी। शुक्रवार सुबह से शाम तक तपती धूप में अशोक खेत पर काम करते रहे।

जब वह तंबाकू की फसल लेकर घर आए तो उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। तबियत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने अशोक को कसबा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने अशोक को कायमगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे अशोक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र राजीव ने बताया कि धूप में काम करने के दौरान पिता की अचानक तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें