फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से रायपुर के किसान की मौत

Fri, 17 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कंपिल स्टेशन पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से चलकर कासगंज जाने वाली 15039 एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 7 बजे सोतेपुर गांव के पास से गुजर रही थी। इस बीच एक ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन से शव को कंपिल रेलवे स्टेशन लाया गया। शव की शिनाख्त लोगों ने रायपुर निवासी इस्लाम (58) के रूप में की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना पर मृतक की पत्नी राजदा बेगम आदि परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। कंपिल रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने मेमो कंपिल थाने भिजवाया। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घटनास्थल पर जाकर जांच की तो बताया कि घटनास्थल कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का है। इस पर यह सूचना कायमगंज स्टेशन मास्टर विमल कुमार वर्मा को दी गई।

उन्होंने मेमो प्लाइंट मैन आराम सिंह से कोतवाली कायमगंज भिजवाया। घटनास्थल सोतेपुर क्षेत्र का होने के चलते कायमगंज पुलिस ने दोपहर करीब 12 बजे पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीमा विवाद के चलते मृतक का शव करीब पांच घंटे तक कंपिल रेलवे स्टेशन पर रखा रहा। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सोतेपुर गांव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें