फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि दिलाने को ब्लाकों में कैंप लगाकर होगी फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डाटा संशोधन में जिले के 30 हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि फंसी है। किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर ब्लाक कार्यालयों में दो दिवसीय कैंप लगाए जाएंगे। इसमें डाटा संशोधन के साथ छूटे हुए पात्र किसानों का विवरण भी फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के पोर्टल पर जिले के दो लाख 73 हजार 290 किसान पंजीकृत हैं। इनमें 57 हजार 273 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए अपात्र पाए गए जबकि 1,88,953 किसानों के खाते में सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की किस्तें आ चुकी हैं। अभी 30051 पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
अमर उजाला ने तीन अक्तूबर के अंक में इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। इसका जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया और ब्लाकों में कैंप लगाकर डाटा संशोधन व नए पात्र किसानों का विवरण कृषि विभाग के पोर्टल पर फीड कराने के आदेश दिए हैं। निर्धारित तिथि के अनुसार बढ़पुर ब्लाक में दो व तीन नवंबर को कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक कमालगंज में 5 व 6 नवंबर को, मोहम्मदाबाद में 9 व 10, कायमगंज में 12 व 13, शमसाबाद में 17 व 18, नवाबगंज में 20 व 21, राजेपुर में 23 व 24 नवंबर को कैंप लगाकर डाटा फीड किया जाएगा। इसके लिए कैंप में ब्लाक में कार्यरत कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों, कंप्यूटर आपरेटर व क्षेत्रीय लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है।
ये किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराकर सम्मान निधि दिलाने की कार्रवाई पूरी कराएंगे। उपनिदेशक कृषि प्रसार ने बताया कि 30051 में से करीब नौ हजार किसानों का डाटा संशोधन शेष रह गया है। कैंप में शेष रह गए किसानों का डाटा संशोधन के साथ छूटे किसानों का पंजीकरण व डाटा फीडिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें