फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कटे कनेक्शन का तार जोड़ते समय किसान को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कनेक्शन कटा होने के बावजूद हाई टेंशन (एचटी) लाइन से नलकूप के तार जोड़ते समय करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसको नर्सिंग होम में भर्ती कराया। अवर अभियंता (जेई) ने किसान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकर पट्टी निवासी शेर सिंह का नलकूप है। बिजली बिल का 1.76 लाख बकाया होने पर विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया था। रविवार को शेर सिंह नलकूप का कनेक्शन एचटी लाइन से जोड़ रहा था। अचानक बिजली आने से करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसको नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार ने गांव जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी करते हुए शेर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया। जेई दीपक ने बताया कि नलकूप का कनेक्शन बिल बकाया होने पर काट दिया गया था। शेर सिंह एचटी लाइन से नलकूप का कनेक्शन जोड़ रहे थे। अचानक बिजली आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें