फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में किसान डूबा, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले किसान ने गंगा में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन कराई। डेढ़ घंटे बाद किसान का शव मिला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मकूनगला निवासी जगत सिंह (46) कस्बे के एक शीतगृह में नौकरी करता था। सोमवार दोपहर वह घर से खेत में खड़ी आलू की फसल में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। फसल में पानी लगाने के बाद करीब तीन बजे जगत सिंह जंजाली नगला गांव में पहुंचा। उन्होंने गंगा के पास कुंडे में भरे पानी के किनारे खड़े होकर अपना तहमत उतारा और छलांग लगा दी। बीच में जाकर वह डूब गया।
आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जगत सिंह के परिजनों को दी। पत्नी शर्मिला देवी पुत्री रेनू परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंची और बिलखने लगी। जानकारी पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर पानी में खोजबीन शुरू कराई। कुंडा में करीब 25 फिट गहराई होने से गोताखोरों ने तैरने से मना कर दिया। इसके बाद नाव से कांटे डालकर तलाश शुरू की।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद 4:30 बजे शव बरामद हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि जगत सिंह के दो पुत्री रचना व रेनू हैं। इसमें रचना की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें