फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुखार से तीन लोगों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर की महिला व ग्रामीण की डेंगू से मौत हो गई है। वहीं, कमालगंज में एक बालिका की बुखार से मौत हो गई। प्रशासन डेंगू से केवल एक मौत मान रहा है, जबकि सरकारी अस्पतालों में छह सौ से ज्यादा बुखार पीड़ित लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन


अमृतपुर तहसील के गांव करनपुर दत्त निवासी देवेंद्र अवस्थी को छह दिन पहले बुखार आया था। देवेंद्र ने गांव के एक झोलाछाप से दवा ली थी। उसके बाद देवेंद्र की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने उसको शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। यहां दो दिन इलाज के बाद देवेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया।



इलाज के दौरान कानपुर में देवेंद्र की मौत हो गई। पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र अनुराग, सुमित का रो-रो कर हाल बेहाल था। इसी गांव के गोविंद और उनकी पत्नी (26) एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से आए थे। लक्ष्मी को बुखार आ गया। परिजनों ने मसेनी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर लक्ष्मी को कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी की एक वर्ष पहले ही गोविंद से शादी हुई थी। गांव में दो शव आने से चारों ओर मातम पसरा रहा।



वहीं, जिला कासगंज गंजडुंडवारा के गांव सिकेरा निवासी शिवराज उर्फ टिंकू शंखवार की पत्नी सीमा कई वर्षों से कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर स्थित मायके में रह रही हैं। सीमा की पुत्री वंशिका (12) को रविवार रात तेज बुखार आया। सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर मामा राकेश शंखवार उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें