फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, मामा-भांजे घायल

Sun, 08 Mar 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/संकिसा। खेत के किनारे साइकिल खड़ी कर ई-रिक्शा में आलू के पैकेट रखवाते समय किसान को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मामा-भांजे भी घायल हुए हैं। भांजे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरऊशादीनगर निवासी किसान डालसिंह (48) शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे साइकिल से खेत पर गए। वह विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क किनारे के साइकिल खड़ी कर ई-रिक्शा पर आलू के पैकेट रखवाने लगे। इसी दौरान पखना रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इससे डाल सिंह और बाइक सवार कायमगंज के गांव रहमानपुर निवासी रुस्तम (18) और मेरापुर थाने के गांव ब्रह्मपुरी निवासी मामा सूरज (17) घायल हो गए।
घायलों को मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में रुस्तम की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूरज अपने भांजे रुस्तम के साथ भाई की ससुराल नवीगंज में होली खेलकर लौट रहे थे। डालसिंह का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पत्नी राममूर्ति, पुत्र अविनाश, बड़े भाई रामबाबू रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें