फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की मौत के बाद पत्नी मीरा को संभालती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। खेत से लौटते समय गुरुवार शाम संतोषापुर गांव के किसान की ट्रैक्टर की टक्कर लगाने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव संतोषापुर निवासी बृजपाल कठेरिया (55) खेती और मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम को गांव मुड़िया खेड़ा के खेत पर गेहूं की फसल देखते गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर चालक ने बृजपाल कठेरिया को टक्कर मार दी। हादसे में बृजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
सूचना पर पत्नी मीरा देवी व पुत्री किरना देवी रोते बिलखते परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी मीरा ने गांव दनियापुर निवासी एक युवक के खिलाफ ट्रैक्टर से टक्कर मारने के आरोप में तहरीर दी। बृजपाल का पुत्र राजवीर है। वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें