फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
दयाकिशन का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर शीतगृह जा रहे किसान की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव जलालपुर निवासी रामशरण का 22 वर्षीय पुत्र दयाकिशन शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर मोहम्मदाबाद स्थित शीतगृह श्चा रहा था। पड़ोसी गांव विचित्र नगला निवासी सिपाही राम ट्रैक्टर चला रहा था।
दयाकिशन विचित्र नगला निवासी संतोष के साथ ट्राली पर आलू के बोरों के ऊपर बैठा था। रास्ते में गांव मिढ़ई के पास दयाकिशन ने ट्रैक्टर रुकवाया। उतरकर कुछ दूरी पर वह सड़क किनारे लघुशंका करने चला गया। तभी उधर से गुजरी डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दयाकिशन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। विमलेश, गोविंद व सुरजीत बड़े भाई हैं। इनकी व दो बहनों मनोजा देवी और आरती की शादी हो चुकी है। मां बादामश्री रो-रोकर बेहाल हो गईं। विमलेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें