फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एचटी तार की चपेट में आकर किसान की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गंगा दरवाजा क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। गंगा स्नान के लिए जा रहे एक किसान की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में एक ई-रिक्शा पर सवार दो चचेरे भाई भी झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गंगा दरवाजा निवासी अवधेश यादव (50) प्रतिदिन की तरह साइकिल से गंगा स्नान के लिए निकले थे। बारिश के कारण उन्होंने छाता लगा रखा था। टूटी पुलिया के पास लटक रहे हाईटेंशन तार से छाता छू गया। करंट लगने से अवधेश साइकिल सहित नीचे गिर गए। उसी समय पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा से उनकी साइकिल टकरा गई। ई-रिक्शा में करंट दौड़ने से उस पर सवार शिवम (24) और सुरजीत (18) भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से तार को हटाया। इसके बाद तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अवधेश यादव को मृत घोषित कर दिया। शिवम और सुरजीत का अस्पताल में उपचार जारी है।
अवधेश के चचेरे भाई फेरू सिंह ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि अवधेश रोज गंगा स्नान करने जाते थे। बारिश के कारण छाता लगे होने से उन्हें लटकता तार दिखाई नहीं दिया। फेरू सिंह ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते तार ठीक कर दिया जाता तो अवधेश की जान नहीं जाती। अवधेश के निधन से पत्नी सुशीला, छोटे भाई प्रमोद, रोहित, दो पुत्र भूपेंद्र और सुखेंद्र तथा दो पुत्रियां रीना और सुरीना रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें