फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोरिंग का गड्ढा धंसने से मिट्टी में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-21-गड़ढे से मिट्टी हटाती जेसीबी और ग्रामीण। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के बेहटी चिरागपुर गांव में सिंचाई के दौरान बोरिंग का गड्ढा धंस गया। इसकी मिट्टी में किसान दब गया। मशक्कत कर जेसीबी से खोदाई कर उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भीखपुर निवासी राकेश कुमार यादव (45) खेती करते थे। उनके खेत गांव से 500 मीटर दूर बेहटी चिरागपुर में हैं। पत्नी ममता के मुताबिक, राकेश बुधवार को खेत में सिंचाई करने गए थे। उनकी खुद के खेत में निजी बोरिंग है। सिंचाई के बाद राकेश पानी बंद करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बोरिंग का गड्ढा धंस गया और वह इसी में दब गए।
आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर सांडी थाने की पुलिस ने जेसीबी का इंतजाम किया। जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी हटाई गई। लगभग 20 फीट नीचे राकेश का शव पड़ा मिला। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी, चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्रों में तीन नोएडा में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



पानी के रिसाव से दरक गया गड्ढा
ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग का गड्ढा 20 फीट गहरा था। इसके आसपास ईंट की जुड़ाई भी थी लेकिन नीचे पानी का रिसाव धीरे-धीरे होता रहा और इसी वजह से गड्ढा दरक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें