फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भतीजे की शादी में शामिल होने गए किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। इससे खुशी के माहौल में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी पूसेलाल कठेरिया (49) के छोटे भाई अरविंद के पुत्र अरुण की सोमवार को शादी थी। बरात कायमगंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर गई थी। पूसेलाल रात 12 बजे कायमगंज-अलीगंज मुख्यमार्ग पर बरात के साथ चल रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे पूसेलाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन सीएचसी के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पूसेलाल ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन दोबारा लोहिया अस्पताल लाए और शव मोर्चरी में रखवा दिया। भाई अरविंद ने बताया कि पूसे खेती करते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। मां वर्मा देवी और पुत्र ओमशरण हैं। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाइयों में अरविंद के अलावा धर्मेंद्र, भूरे और रंजीत हैं। परिवार में बेटे की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। अचानक पूसे की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में बहू विदा होकर घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें