फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट की रिलेशनशिप भर्ती में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 697 में से 197 ही भर्ती की पहली बढ़ा पर कर सके।
मंगलवार को राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में रिलेशनशिप भर्ती के दूसरे दिन राजस्थान प्रदेश के युवकों ने दमखम दिखाया। सुबह 4 बजे से ही युवा सिख लाइट रेजिमेंट के बैरियर पर एकत्र हुए। 659 युवाओं ने आमद कराई। रेजिमेंट के ट्रेनिंग क्षेत्र में प्रवेश से पहले युवाओं के शैक्षिक और रिलेशन प्रमाणपत्र की जांच की गई। जांच के दौरान 173 युवा निकाल दिए गए। 486 युवाओं ने दौड़ परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें 226 युवा फेल हो गए।
पास हुए युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अगले चरण में भेजा गया। जहां 63 और युवा असफल रहे।भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती में कुल 197 युवा उत्तीर्ण हुए है। इन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 28 जून को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के युवाओं की भर्ती होगी।