फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने काटा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों के समझाने पर हंगामा बंद कर शव ले गए। वहीं, कुछ देर बाद प्रसूता के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी विवेक कुमार की नौ माह पहले रीना देवी (25) से शादी हुई थी। रीना देवी सात माह की गर्भवती थी। गुरुवार रात रीना की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी के पास एक नर्सिंग होम में रीना को भर्ती कराया। प्रसव के बाद परिजन रीना को घर ले गए।
रात में हालत बिगड़ने पर परिजन रीना को सीएचसी लेकर आए। वहां डॉक्टर ने रीना को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सीएचसी की महिला कर्मचारी पर प्रसव में हीलाहवाली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि सीएचसी में रीना की हालत खराब बताकर उसको रेफर कराया गया। इसके बाद महिला कर्मचारी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां प्रसव के बाद रीना की हालत खराब हो गई। कर्मचारी व डॉक्टरों ने समझाया तो परिजन मान गए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें