फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल के बाद सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म के मामले में सीओ ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए। उन्होंने कॉल डिटेल आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के एक गांव की युवती का तीन साल पहले मोहल्ला सदवाड़ा निवासी युवक से विवाह तय हुआ था। आरोप है कि युवक ने शादी का बात कह उससे संबंध बना दिया। कुछ दिन पहले 15 लाख रुपये की मांग कर युवक व उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। युवती के परिजनों ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र भेजा। साथ ही कलेक्ट्रेट में अनशन की चेतावनी भी दी। मामले में सीओ ने दो पक्षों व ग्रामीणों के बयान दर्ज कराए हैं। युवती व युवक के मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल के लिए भेज दिए गए। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने एक जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई। जिस पर जनप्रतिनिधि ने शनिवार को दोनों पक्षों को सीओ कायमगंज की मौजूदगी में गेस्ट हाउस में पंचायत के लिए बुलाया। पंचायत में दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें