फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की दुकानों पर छापेमारी कर पकड़ी पॉलिथीन

Tue, 17 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मनोरंजन क्षेत्र में लगा झूला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से जारी है। मंगलवार को मेला प्रशासन ने दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन बरामद की। इसके बाद मेला सचिव ने निर्देश पर बरामद पॉलिथीन जलाई गई।
विज्ञापन



पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में दुकानें लगने लगी हैं। दुकानों पर व्यापारियों ने सामान सजा लिया है। कल्पवासी और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का मेले की दुकानों से खरीददारी करने का सिलसिला चल निकला है। दुकानदार ग्राहकों को सामान देने के लिए धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने एसपी के साथ मेले का निरीक्षण कर मेला में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के  निर्देश मेला सचिव को दिए थे। मेला सचिव ने सोमवार शाम मेले के बाजारों का निरीक्षण कर दुकानों पर हो रहे पॉलिथीन के प्रयोग पर नाराजगी जताई। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने कर्मचारियों के साथ मेले के बाजारों में छापामारी की।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेला कर्मचारियों के साथ दुकानों से पॉलिथीन बैग बरामद किए। मेला कर्मचारियों ने दुकानों से बरामद पॉलिथीन को एक जगह एकत्र जला दिया। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि मेले में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने दुकानदारों को हिदायत देकर पॉलिथीन  का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में कोई भी दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा।

 मेले के मनोरंजन क्षेत्र में झूले और सर्कस लगने से रौनक बढ़ने लगी है। मनोरंजन क्षेत्र में मौत का कुंआ, जादू, काला जादू, भूल भुलैया आदि कार्यक्रम दिखाने के लिए ठेकेदार ने टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले के इतिहास में पहली बार आए कंप्रेशर झूले को देखने के लिए लोगाें की भीड़ लग रही है।

झूले में सीटाें को लोहे की जाली से बंद कर दिया गया है। कंप्रेशर झूले की खासियत यह है कि यह झूला 360 डिग्री पर घूमता है। इसमें बैठने वालों लोगों को ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं आने में सेकेंडों का समय लगता है।


फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में के वैदिक क्षेत्र में अध्यात्म की बयार बह रही है। मंगलवार को चरित्र निर्माण शिविर में प्रात:कालीन बेला में हवन पूजन हुआ। यज्ञाचार्य प्रदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से कल्पवासियों से आहुतियां डलवाई। आचार्य चंद्रदेव ने वेदों में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।


चरित्र निर्माण क्षेत्र में प्रवचन करते हुए आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेदों में भी योग के महत्व को बताया गया है। उन्होंने कहा कि योग के दौरान ईश्वर का ध्यान करने वाला व्यक्ति धीरे धीरे ईश्वर के गुणों को धारण करने लगता है। मानसिक और बौद्धिक के साथ ही शारीरिक बल बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्राणियों के प्रति परोपकार का व्यवहार करने से आनंद की अनुभूति होती है। भजन गायक पंडित श्यामवीर राघव ने सुदामा और भगवान श्री कृष्ण की मित्रता का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान वैद्य वीरेंद्र आर्य, डा. शिवराम सिंह आर्य, दफेदार आर्य, ंसजय कुमार, रमन, अजीत आर्य, संदीप शास्त्री, जयदेव आर्य, कामता प्रसाद आर्य, स्वामी श्यामानंद , क्षेत्रपाल सिंंह, अभिषेक आर्य, उदित आदि मौजूद रहे।


फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में सिल बट्टे बेंचकर गुजर बसर करने वाले लोगों ने डेरा डाल दियाहै। चुनावी वर्ष को देखते हुए पत्थर की सिलों पर विभिन्न दलों के निशान उकेरे जाने लगे हैं। सिल बट्टा बनाने वाले शंभू बताते हैं कि वह विगत 6 वर्षों से मेले में सिल बट्टे बेंचने के लिए दुकान लगा रहे हैं।

पहले की अपेक्षा शहरों में सिल बट्टे की खपत अब बहुत कम हो रही है। पत्थर की सिल और बट्टा खरीदने के लिए गांव के लोग ही ज्यादातर दुकानों पर आ रहे हैं। शहरों में सिल बट्टों का स्थान बिजली से चलने वाली मिक्सी ने ले लिया है। कहा कि सिल बट्टा बेंचने के लिए उस पर राजनैतिक दलों के चिन्ह उकेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें