फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर मारपीट कर युवक को लूटा

विज्ञापन
कमालगंज थाने में बैठा लुटेरों की पिटाई से घायल हुआ सर्वेश। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से मजदूरी कर शाम को अपने गांव जा रहे युवक को लुटेरों ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर हाथ पैर बांध दिए। नगदी व मोबाइल लेकर लुटेरे फरार हो गए। घायल युवक रात भर घटनास्थल पर पड़ा रहा। सुबह होश आने पर हाथ खोलकर वह लंगड़ाते हुए गांव पहुंचा।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी 21 वर्षीय अमित पुत्र सर्वेश फर्रुखाबाद में पत्थर के फर्श की घिसाई करता है। वह रोज सुबह गांव से पैदल आकर ट्रेन से फर्रुखाबाद जाता और शाम को आता है। गुरुवार को वह ट्रेन से फर्रुखाबाद से कमालगंज पहुंचा।
यहां से पैदल बड़े हनुमान मंदिर के सामने से सहकारी क्रय विक्रय समिति के बगल वाले मार्ग से देवरान गढ़िया जा रहा था। खूंटादेव तिराहे के आगे साठिया बाग के पास लुटेरों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और इंजेक्शन लगा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। युवक के अंगौछे से हाथों को पैर से बांध दिया।
विज्ञापन

परिजन यह समझे कि काम में देरी हुई होगी तो वह फर्रुखाबाद ही रुक गया होगा। सुबह होश आने पर युवक ने पैर से बंधे अपने हाथ किसी तरह खोले और गांव के बाहर तक पहुंचा। लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। घर वाले उसे लेकर थाने पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक चिकित्सा कराई गई। अमित के पिता सर्वेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पहले से घात लगाए तीन-चार अज्ञात लुटेरों ने उनके पुत्र अमित को पकड़ लिया और 4 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। अमित ने बताया कि 10 दिन पहले भी उससे रास्ते में 2500 रुपये लूट लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें