फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौलक्खा पीएचसी में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, नवदिया में प्रसव सुविधा बंद

Fri, 31 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16 सीएचसी की लैब में जांच करती राज्य स्तरीय टीम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से भेजी गई सीआरएम की सपोर्टिंग सुपरविजन टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम को नौलक्खा पीएचसी में एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं। वहीं, नवदिया पीएचसी में प्रसव सुविधा बंद और एलटी गायब मिले। इससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने के लिए काॅमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम आने की संभावना है। इसकी तैयारी के चलते शासन से सपोर्टिंग सुपरविजन टीम ने स्वास्थ्य इकाइयों का दो दिवसीय निरीक्षण किया। नगरीय पीएचसी नौलक्खा में टीम पहुंची तो वहां कई एक्सपायर्ड दवाएं रखी मिलीं। पूछताछ में डॉक्टर ने टीम को बताया कि उन्हें आज ही चार्ज मिला है। इस पर टीम के सदस्यों ने सुधार की चेतावनी दी।
फतेहगढ़ के नवदिया पीएचसी का टीम ने निरीक्षण किया। वहां प्रसव केंद्र होने के बावजूद प्रसव सेवा बंद थी। बताया गया कि स्टाफ नर्स की कमी से प्रसव सुविधा शुरू नहीं हो सकी। यहां एलटी की तैनाती न होने पर भी टीम ने सवाल खड़े किए। इसके अलावा शहर के 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सात ही संचालित हैं।
विज्ञापन

बेवर रोड भोलेपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कागजों तक ही सीमित है। इससे विभागीय कर्मचारी टीम को उन केंद्रों पर ले जाने से कतराते रहे। इसके अलावा 14 सदस्यीय टीम ने सभी ब्लॉकों की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। कमालगंज क्षेत्र के आरोग्य मंदिर कोरीखेड़ा, भोजपुर, कैंटहा, राजेपुर सराय मेदा की व्यवस्थाएं देखीं।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक्सपायर्ड दवाएं मिलने के मामले में दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवदिया में प्रसव सुविधा शीघ्र शुरू कराई जाएगी।

सीएचसी मोहम्मदाबाद में नहीं मिला एक्सरे टेक्नीशियन
सीएचसी मोहम्मदाबाद में टीम ने एक्सरे टेक्नीशियन न होने पर सवाल खड़े किए। इस पर बताया गया कि सप्ताह में दो दिन के लिए ही एक्सरे टेक्नीशियन संबद्ध है। टीम ने सिनौड़ा ईश्वरी, करथिया में पहुंचकर सीएचओ को सुधार के निर्देश दिए। शमसाबाद क्षेत्र में पीएचसी फैजबाग, आरोग्य मंदिर सादिकपुर, मंझना, हरसिंहपुर गोवा के अलावा कायमगंज, नवाबगंज, राजेपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण कर टीम ने सुधार के लिए दिशा निर्देश जारी किए।


राज्यस्तरीय जांच टीम ने देखे आपातकालीन वार्ड

कायमगंज। स्वास्थ्य विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच टीम के डीएमएच दीपक व डीसीपीएम मंजरी गुप्ता ने निरीक्षण की शुरूआत औषधि कक्ष से की, वहां फार्मासिस्ट रोहित कुमार से दवाओं की आपूर्ति और वितरण की जानकारी ली गई।
टीम ने आपातकालीन वार्ड, नेबुलाइज़र, मशीन, लेबर रूम की स्वच्छता और उपकरणों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने मरीजों को समय पर दवा और उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम पैथोलॉजी विभाग पहुंची।
टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड, दवा स्टॉक रजिस्टर और मरीजों के उपचार रजिस्टर की जांच की तथा कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र बहादुर, बीसीपीएम विनय मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।(संवाद)

फोटो-16 सीएचसी की लैब में जांच करती राज्य स्तरीय टीम। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें