फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में हिंजाम ने एक्सईएन का पुतला फूंका

विज्ञापन
कायमगंज के पुल गालिब तिराहे पर एक्सईएन का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में एक्सईएन का पुतला फूंका
विज्ञापन

कायमगंज। इन दिनों उमस भरी गर्मी में हो रही बेतहाशा कटौती व मनमाने रोस्टर से आम जनता परेशान है। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुल गालिब तिराहे पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में 12-14 कार्यकर्ता जवाहरगंज मंडी समिति में जमा हुए।
विज्ञापन

वहां रुटौल डिवीजन कार्यालय के अधिशासी अभियंता का पुतला बनाया और इसे रस्सी से बांधकर लोहाई बाजार, बजरिया, तहसील रोड से होते गए पुल ग़ालिब तिराहे तक घसीटते हुए ले गए। इस बीच कार्यकर्ता विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुल गालिब तिराहे पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदीप सक्सेना ने कहा कि कटौती बंद न की गई तो विद्युत विभाग के अधिकारियों को चैन से बैठने नहीं देंगे। अनूप चौबे, सनी शर्मा, अभिनव शर्मा, अवधेश यादव, रामजी, जय, रानू, विवेक शर्मा, मानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें