फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानगंज। शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे एक पूर्व सैनिक को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लोहिया अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर लिया गया। परिजनों का बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खास निवासी पूर्व सैनिक गंभीर वाल्मीकि (60) गुरुवार सुबह करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकले थे। फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे परिवार के ही लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन

गंभीर के बड़े पुत्र शिवबालक उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूर्व सैनिक गंभीर पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी विमला देवी, पुत्र शिवबालक बालक राम, रामबालक व रामनिवास, बेटी फूलप्यारी, राजकुमारी व कविता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाइक सवार पड़ोस के गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। शिवबालक ने बताया कि पिता नाले के किनारे पड़े थे। टक्कर मारने वाला युवक सब्जी लेकर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें