कमालगंज ब्लाक कार्यालय में बैठक में मौजूद रोजगार सेवक।
- फोटो : FARRUKHABAD
हर ग्राम पंचायत में 2200 पौधे लगेंगे
कमालगंज। मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण अभियान में इस बार हर ग्राम पंचायत में कम से कम 2200 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। रोजगार सेवकों की सोमवार को हुई बैठक में पौधे लगाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए। सार्वजनिक स्थानों के साथ ही व्यक्तिगत रूप से खेत की मेड़ आदि पर पौधे लगाए जा सकेंगे।
ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा कार्यों की समीक्षा के बाद शीघ्र ही शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान की रूपरेखा बनाई गई है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशाम सिंह ने रोजगार सेवकों से कहा कि जगह की उपलब्धता के आधार पर हर ग्राम पंचायत में 2200 पौधे लगाने की तैयारी है। इसके लिए रोजगार सेवक प्रस्ताव प्रस्तुत करें। आईडी निकालकर एस्टीमेट बनाए जाएंगे। पौधे लगाए जाने के लिए जिओ टैगिंग कर गड्ढे खुदवाए जाएंगे।
बैठक में मौजूद वन दरोगा परशुराम से एपीओ ने कहा कि अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे पीपल व बरगद के पौधे चाहिए होंगे। इस पर वन दरोगा ने कहा कि पीपल व बरगद के पौधे उपलब्ध नहीं हैं। आम, अमरूद, नींबू, सागौन, जामुन, शीशम, सहजन आदि पौधे उपलब्ध हैं।