फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ईटीएम सेवा शुरू नहीं, अड्डा पर बसों की संख्या घटी

Sat, 29 Apr 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इलेक्ट्रानिक टिकट मशीनें (ईटीएम) तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकीं। इससे बस अड्डे पर बसों की संख्या में कमी आई है। मशीन की टिकट न मिलने से परिचालकों को यात्रियों के सवाल-जवाब से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ईटीएम से होने वाली ऑनलाइन टिकट की बुकिंग सेवा 25 अप्रैल की आधीरात से बंद है। इसमें शुक्रवार शाम तक सुधार नहीं हो सका है। हाथ से टिकट बनाने की आदत परिचालकों की खत्म हो गई थी। पिछले दो महीने में प्रदेश भर के डिपो में ठेकेदारी संस्था ने परिचालकों की भर्ती कर डिपो में भेजे हैं। इन नए युवकों ने कभी भी न तो हाथ की टिकट बनाई और न ही वे-बिल भरा।
लिहाजा वह रोड पर नहीं जा रहे हैं। विभाग उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। ऐसे में बस अड्डे पर सुबह से ही बसों की संख्या काफी कम दिखी। दोपहर में अड्डे पर यात्री भटकते रहे। बसों में हाथ की टिकट देख यात्री परिचालकों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ यात्री भी प्रदेश भर की समस्या होने की बात कहकर लोगों को समझाने में परिचालकों का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

रास्ते के यात्री न बैठाने पर एआरएम से शिकायत
रोडवेज बस अड्डा पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मोहम्मदाबाद तक के काफी संख्या में महिला-पुरुष यात्री खड़े थे। यह लोग पहले आगरा जा रही बस पर बैठने गए तो परिचालक ने बेवर से पहले के यात्री बैठाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद इटावा जा रही बस पर बैठने पहुंचे तो उसने भी उतार दिया। इससे परेशान यात्रियों ने पूछताछ घर पर शिकायत की। कुछ यात्रियों ने एआरएम आरसी यादव को फोन पर मामला बताया। इसके बाद इटावा जाने वाली बस पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें