फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज हत्या में महिला को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मैनपुरी के करहल रोड मोहल्ला अग्रवाल नई बस्ती निवासी दिनेश वर्मा ने अपनी बेटी प्रिया का विवाह 28 दिसंबर 2015 को शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी कन्हैया वर्मा के साथ की थी। दहेज को लेकर ससुराली प्रताडि़त करने लगे। 11 मई 2017 को ससुरालियों ने बेटी को जलाकर मार डाला। इसमें कन्हैया वर्मा, मां मधु वर्मा, जीजा नीरज वर्मा, बहन मोहिनी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसका मुकदमा अदालत में चलाया गया। त्वरित न्यायालय संख्या एक अपर जिला सत्र न्यायाधीश संदीप तिवारी ने सुनवाई के दौरान बुधवार को मधु वर्मा को दोषी मानते हुए सात साल की साधारण कैद और एक हजार रुपये की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें