फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैलानी दक्षिण में कटान जारी, कई मीटर तक दरकी मिट्टी

Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-19, पैलानी दक्षिण में गंगा में कटान को देखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा की तेज धार से हो रहे कटान ने पैलानी दक्षिण गांव के ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। कई दिनों से कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे गांव के आसपास की मिट्टी कई मीटर तक दरक रही है।
विज्ञापन

कटान की रफ्तार देखकर ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी समैचीपुर गांव में पहले ही लगभग 45 घर गंगा में समा चुके हैं। यही वजह है कि पैलानी दक्षिण के लोग और ज्यादा चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटान शुरू होने के बाद से अब तक न तो तहसील प्रशासन और न ही सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा है।

ग्राम प्रधान जुबैर खान ने बताया कि तेजी से कटान होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें