फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने का जोश, सूची से नाम गायब होने पर गुस्से में बदला

विज्ञापन
शमसाबाद के एवी इंटर कालेज के बूथ पर लिस्ट में नाम न होने से वोट न डाल पाने से मायूस खड़े लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। पहचानपत्र लेकर वोट डालने के लिए सुबह से लाइन में लगे 100 से अधिक लोगों के नाम सूची से गायब मिले। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से शिकायत कर बीएलओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला बजरिया, अली अहमद, सैदबाड़ा, काजीटोला और चौहट्टा के मतदाताओं के लिए एवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र बनाया गया। यहां 100 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे।
बजरिया निवासी अकरम, फूल मियां, छोटे मियां, मोहल्ला अली अहमद निवासी रुकसाना, आरिफ व अन्य लोगों ने बताया कि लाइन में लगकर जब बूथ के अंदर पहुंचे तो सूची से नाम गायब था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी रोहित तिवारी कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे छुट्टी लेकर पत्नी के साथ घर आए थे। राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज में वोट डालने आए तो पता चला कि उनका नाम सूची में नहीं है। इस मोहल्ले के करीब 10 लोगों के नाम सूची में नहीं थे। मोहल्ला वनखड़िया निवासी रजनी समेत 12 तथा कुटरा में 10 लोगों के नाम गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें