फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होटल में घुसकर मालिक को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड के सामने दबंगों ने होटल में घुसकर उसके मालिक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग भाग गए। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया। तीन नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के तलैया फजल इमाम निवासी नीरज गुप्ता का रोडवेज बस अड्डे के सामने होटल है। गुरुवार की आधी रात के बाद कुछ लोग खाना खाने पहुंचे। होटल स्वामी ने खाना खत्म होने की बात कही तो दबंग गुस्से में आ गए। उन्होंने हर हाल में खाना देने की बात कही। होटल मालिक ने असमर्थता जताई।
इस पर डंडों से हमला बोल दिया। इससे नीरज को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए। घायल का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित ने तीन नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें