फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे नामांकन, बेरीकेडिंग व बाकी तैयारियां पूरी

Sun, 15 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र की 70 ग्राम सभाओं में प्रधान पद से चुनाव लडने के लिए दो दिन में 744 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे हैं। 524 पर्चे ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए खरीदे गए है। सोमवार से प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेरीकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों का प्रथम चरण का चुनाव नवाबगंज और कायमगंज ब्लाक क्षेत्र में होना है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में 70 ग्राम सभाएं हैं। प्रधानी का चुनाव लडने के लिए पहले दिन 518 और दूसरे दिन 226 पर्चे खरीदे गए। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लडने के लिए प्रत्याशियों ने दो दिन में 524 पर्चें खरीदे हैं। पर्चों की खरीददारी को ब्लाक कार्यालय में भीड़ होने ने धक्कामुक्की हुई। शाम पांच बजे तक पर्चों की नौ टेबिलों पर  बिक्री की गई। आरओ मोरमुकुट सिंह ने बताया कि नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।  नौ टेबिलों पर नामांकन होंगे।

अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर वसूली
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों से चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर वसूली हुई। प्रत्येक प्रत्याशी से पांच से छह सौ रुपये लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसको लेकर कुछ प्रत्याशियों ने विरोध किया। वसूली को लेकर उम्मीवारों ने हंगामा काटा।  विरोध करने वालों को समझाकर शांत कर किया गया । इनमें से कुछ उम्मीदवारों से वसूले गए  रुपये भी  कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें